Site iconSite icon AR Live News

अंजुमन सदर, मौलाना और वकील सहित 6 लोगों से जयपुर एनआईए दफ्तर में चल रही पूछताछ

kanhaiyalal murder case nia interrogate anjuman sadar udaipurkanhaiyalal murder case nia interrogate anjuman sadar udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच कर रही एनआईए ने अंजुमन सदर, मौलाना, वकील सहित 6 लोगों को अग्रिम पूछताछ के लिए जयपुर बुलाया है। बुधवार को अंजुमन सदर मुजीब सिद्दिकी, पूर्व सदर मोहम्मद खलील, मौलाना जुलकार नैन, वकील अशफाक और कोर्ट में कार्यरत बाबू मुन्नवर अशरफ सहित 6 लोग जयपुर पहुंचे हैं। इनसे जयपुर स्थित एनआईए दफ्तर में ही पूछताछ की जा रही है।

इससे एक दिन पहले ही एनआईए की टीम ने उदयपुर आकर सोमवार और मंगलवार को सदर मुजीब सिद्दिकी सहित अन्य के घरों की तलाशी ली थी और पूछताछ की थी।

क्या हेट स्पीच और उसके बाद हुए हेट क्राइम में है कोई संबंध.?

जानकारी के अनुसार पिछले महीने नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में हुए प्रदर्शन में दिए गए भाषण के कुछ अंश भड़काउ माने जा रहे हैं। चूंकि इसी के बाद कन्हैयालाल हत्याकांड हुआ। ऐसे में एनआईए हर पहलू पर जांच कर रही है, ताकि हत्याकांड से जुड़े हर शख्स तक पहुंचा जा सके।

संभावना इस बात की भी हो सकती है कि एनआईए रिमांड पर चल रहे आरोपी रियाज अत्तारी, गौस मोहम्मद और पूछताछ के लिए बुलाए गए इन 6 लोगों का आमना-सामना करवाकर पूछताछ करे।

गौरतलब है कि 28 जून को हाथीपोल के मालदास स्ट्रीट में टेलर कन्हैयालाल साहू की उन्हीं की दुकान पर निर्मम हत्या कर दी गयी थी, आरोपियों ने हत्या का वीडियो बनाकर वायरल कर आतंकी घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद उदयपुर में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी थी। आरोपियों के तार इंटरनेशनल संगठन से जुड़े हुए पाए गए थे, जिससे जांच एनआईए को सौंप दी गयी थी। तब से मामले की जांच एनआईए कर रही है और अब तक मामले में मुख्य आरोपियों सहित 7 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

Exit mobile version