Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर आतंकी हत्याकांड: कन्हैयालाल के पुत्रों को कनिष्ठ सहायक पद पर मिली नियुक्ति

kanhaiyalal murder case nia interrogate anjuman sadar udaipurkanhaiyalal murder case nia interrogate anjuman sadar udaipur

अंजूमन सदर से एनआईए कर रही पूछताछ

मुख्य तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में एनआईए की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार 7 आरोपियों को जयपुर एनआईए कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद, रियाज अत्तारी और फरहाद की रिमांड अवधि बढ़ा दी है। कोर्ट ने इन तीनों को 16 जुलाई तक रिमांड पर भेजा है। वहीं अन्य आरोपी आसिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, वसीम, मोहसिन खान को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।

उदयपुर कलेक्टर ताराचंद मीणा ने आज 12 जुलाई को कन्हैयालाल के दोनों पुत्र तरूण कुमार तेली और यश तेली के सरकारी नौकरी के आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों को उनकी योग्यता के अनुसार उदयपुर के कोष कार्यालय में कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति दी गयी है। तरूण कुमार को कोष कार्यालय शहर और यश को कोष कार्यालय ग्रामीण में नियुक्त किया गया है।

इधर मंगलवार को एनआईए की टीम ने उदयपुर में अंजुमन सदर मुजीब सिद्दिकी से पूछताछ की है। एनआईए टीम ने मुजीब सिद्दिकी के घर की तलाशी भी ली है। गौरतलब है कि मुजीब सिद्दिकी का दावत-ए-इस्लाम से जुड़ाव सामने आया है, ऐसे में एनआईए उनसे पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि 28 जून को उदयपुर के मालदास स्ट्रीट में टेलर कन्हैयालाल साहू की निर्मम हत्या कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की आतंकी घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच में निर्मम हत्या करने वाले आतंकी गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी के संपर्क पाकिस्तान के संगठन दावत-ए-इस्लामिक से सामने आए थे, जिसके बाद से जांच एनआईए कर रही है।

Exit mobile version