Site iconSite icon AR Live News

देश के सबसे उम्रदराज रॉयल बंगाल टाइगर राजा की हुई मौत

india oldest tiger raja died in kherbari rescue centerindia oldest tiger raja died in kherbari rescue center

अलीपुरद्वार,(एआर लाइव न्यूज)। पश्चिम बंगाल के खैरबारी टाइगर रेस्क्यू सेंटर में देश के सबसे उम्रदराज रॉयल बंगाल टाइगर राजा का निधन हो गया है। राजा बीते कुछ सालों से रेस्क्यू सेंटर में ही था। सुंदरबन में मगरमच्छों के साथ हुई क्षेत्रीय लड़ाई में राजा घायल हो गया था। इसके बाद से ही उसे रेस्क्यू सेंटर में रखा था।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजा की उम्र 25 साल 10 महीने थी। उसका सोमवार सुबह 3 बजे निधन हुआ है। प्रोटोकॉल के अनुसार उसकी मृत देह का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अंतिम संस्कार होगा। राजा देश में सबसे उम्रदराज टाइगर था। राजा से पहले 2014 में उत्तर प्रदेश के कानपुर चिड़ियाघर के 26 वर्षीय टाइगर गुड्डू की मौत हुई थी।

Exit mobile version