Site iconSite icon AR Live News

शहरी जलयोजना : भीण्डर के लिए 28.96 करोड़ की स्वीकृति

shahri jal yojnashahri jal yojna

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की शहरी जलयोजना भीण्डर के पुनर्गठन के लिए 28.96 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
स्वीकृति से योजनान्तर्गत 2 खुले कुएं के गहरीकरण का कार्य, सतही जल स्त्रोत जडू, कडेचा एवं रातारेला एनीकट से राइजिंग पाईप लाईन का कार्य, 3 नए उच्च जलाशयों, 1 नए स्वच्छ भूतल जलाशय का निर्माण, आरजीएफ फिल्टर प्लांट का निर्माण एवं वितरण पाइप लाइनों (लंबाई 61.9 किमी) का कार्य होगा।

पूरानी लाइनों को बदलने का काम भी होगा

राज्य सरकार से मिली इस स्वीकृति के तहत पूर्व में बिछाई गई पाइप लाइन को बदलने का काम भी होगा जो जीर्ण शीर्ण हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार योजना में कार्य हुए थे। अब वर्तमान जनसंख्या के अनुसार संवर्धन और सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जाएंगे।

Exit mobile version