Site iconSite icon AR Live News

उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक : सीएम गहलोत ने ईआरसीपी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया

northern zonal council meeting in jaipurnorthern zonal council meeting in jaipur

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के होटल रामबाग में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परिषद से जुड़ेे राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री या उनके प्रतिनिधि, राज्यपाल, उप राज्यपाल सहित कई केबिनेट मंत्री भी शामिल हुए।
लंबे असरे बाद राजस्थान में हुई उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक मेंं कई विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना(ईआरसीपी) से जुड़ी राजस्थान के हित की बात को भी प्रमुखता से रखा। गहलोत ने इस परियोजना की जरूरत और लाभ की तरफ भी अमित शाह का ध्यान दिलाया। गहलोत ने राजस्थान की भौगोलिक और प्राकृतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि ईआरपीसी परियोजना का आने वाले समय में राजस्थान को बड़ा फायदा मिल सकता है। ऐसे में समय रहते यह परियोजना पूरी हो।

कुल 47 मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में 8 राज्यों के विकास के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। कुल 47 मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें करीब 75 प्रतिशत से ज्यादा मुद्दों का आम सहमति से समाधान निकाला गया। बैठक में यह चर्चा भी हुई कि साइबर हमले राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बन रहे हैं। बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम और केंद्र व राज्यों द्वारा साथ मिलकर इनसे निपटने की कई रणनीतियों पर विचार हुआ। साथ ही वित्तीय धोखाधड़ी व सोशल मीडिया के जरिए अपराधों को रोकने के लिए एक समिति का गठन करने के निर्देश दिए।

भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पूर्णकालिक सदस्य का मामला भी उठा

गहलोत ने भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड में राजस्थान से पूर्णकालिक सदस्य का पद सृजित करने की भी अमित शाह से मांग की। हालांकि बैठक में राजस्थान को भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड मैं सदस्य बनाने को लेकर सहमति नहीं बन पाई। गहलोत ने राजस्थान में हुए अहम कार्यों की तरफ भी सभी का ध्यान दिलाया।

प्रदेश भाजपा कार्यालय भी पहुंचे शाह

अमित शाह जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय भी गए। यहां प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भाजपा के कई प्रदेश नेताओं ने शाह की अगवानी की। इस दौरान भाजपा कार्यालय के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और भारी पुलिस बल भी नजर आया।

Exit mobile version