Site iconSite icon AR Live News

कन्हैयालाल हत्याकांड: आतंकी रियाज, गौस के देश में दावत-ए-इस्लामी से जुड़े 300 लोग संपर्क में थे

kanhaiyalal murder case nia interrogate anjuman sadar udaipurkanhaiyalal murder case nia interrogate anjuman sadar udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कन्हैयालाल हत्याकांड के आतंकी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद पाकिस्तान के 18 नंबरों पर अक्सर बात करते थे। ये दोनों कट्टरवादी संगठन दावत-ए-इस्लामी के सदस्य थे और इस संगठन से भारत में जुड़े 300 लोगों के संपर्क में भी थे। इनमें ज्यादातर लोग यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, एमपी पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात और केरल के रहने वाले हैं।

एनआईए अब इन 300 लोगों की जांच भी कर रही है और इस संबंध में संबंधित राज्यों में अलर्ट भेजा है।

हत्याकांड से एक दिन पहले ही आतंकी रियाज ने पत्नी-बच्चों को हैदराबाद भेज दिया था

एनआईए ने दावत-ए-इस्लामी के फंडिंग पैटर्न की जांच कर रही है। एनआईए को रियाज अख्तारी और गौस मोहम्मद और इनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों की जांच में अहम जानकारी मिली है। घटना से एक दिन पहले ही आतंकी रियाज ने उसकी पत्नी और बच्चों को हैदराबाद भेज दिया था। इनके पास इतना पैसा कहां से और क्यों आ रहा था, एनआईए इस बात की भी जांच कर रही है।

भारत में दावत-ए-इस्लामी से जुड़ी हुई गतिविधियों का संचालन करने के लिए किस तरह से फंडिंग की जाती है और उसे किस तरह से खर्च किया जाता है, इन तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि 28 जून को उदयपुर के हाथीपोल के पास मालदास स्ट्रीट में टेलर कन्हैयालाल साहू की उसकी की दुकान में निर्मम हत्या कर, हत्या का वीडियो बना वायरल कर आतंकी घटना को अंजाम दिया था। इस घटना ने उदयपुर ही नहीं, राजस्थान और देशभर को दहशत में डाल दिया था। मामले की जांच एनआईए कर रही रही है और मामले में मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद सहित इनका सहयोग करने वाले अन्य 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Exit mobile version