Site iconSite icon AR Live News

ट्राइटन मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर युवक ने की खुदकुशी

college student suicide by jumping off third floor of triton mallcollege student suicide by jumping off third floor of triton mall

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के झोटवाड़ा स्थित ट्राइटन मॉल के अंदर शनिवार को एक युवक ने तीसरी मंजिल की रेलिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली। युवक के गिरने से हुई तेज आवाज से मॉल में अफरा-तफरी मच गयी।

पुलिस ने बताया कि कालवाड़ रोड निवासी रोहित जैन की मौत हुई है। रोहित बीकॉम सैकंड ईयर का छात्र था और सीए की तैयारी कर रहा था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित पिछले कुछ दिनों से अवसाद में था, जिसके चलते उसका इलाज भी चल रहा था।

शनिवार को वह बिना बताए घर से निकला था। रोहित घर से ट्राइटन मॉल पहुंचा। मॉल के अंदर एक्सीलेटर के जरिए तीसरी मंजिल तक गया और फिर रेलिंग से छलांग लगा दी। तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से सिर में गहरी चोट आयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

युवक के तीसरी मंजिल से कूदते देख वहां मौजूद लोग सहम गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गयी। हालांकि मॉल की सिक्योरिटी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर झोटवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोरचरी रखवाया और परिजनों को सूचना दी।

Exit mobile version