Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर-मैसूर हमसफर ट्रेन फिर से हो रही शुरू

udaipur-Mysore Humsafar trainudaipur-Mysore Humsafar train

वाया चित्तौड, रतलाम, सूरत, पुणे, हुबली, बैंगलूरू होगा संचालन

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-मैसूर रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक ट्रेन उदयपुर-मैसूर हमसफर ट्रेन को फिर से शुरू करने का तय किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या19667 उदयपुर सिटी-मैसूर हमसफर साप्ताहिक ट्रेन 11 जुलाई 2022 से प्रत्येक सोमवार को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से 21.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 16.25 बजे मैसूर पहुंचेगी।

शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 19668 मैसूर-उदयपुर सिटी हमसफर साप्ताहिक ट्रैन 14 जुलाई से प्रत्येक गुरूवार को मैसूर से 10.0 बजे रवाना होकर शनिवार को 3.35 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह टे्रन चित्तौड़, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत,वसई रोड, पुणे, मिराज जंक्शन, बेलगावि, हुबली, दावणगेरे, बैगलूरू व मंड्या स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Exit mobile version