Site iconSite icon AR Live News

नैनीताल: ढेला नदी में गिरी कार, 9 यात्रियों की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बचाया

9 died in car accident dhela river ramnagar nainital9 died in car accident dhela river ramnagar nainital

नैनीताल,(एआर लाइव न्यूज)। नैनीताल जिले के रामनगर में शुक्रवार तड़के एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर ढेला नदी में गिर गयी। हादसे में कार सवार 9 पर्यटकों की मौत हो गयी, वहीं 1 महिला को बचा लिया गया है। कार सवार पर्यटक पटियाला के निवासी थे और पंजाब वापस लौट रहे थे, वहीं 2 महिलाएं रामनगर की रहने वाली थीं।

पुलिस ने बताया कि पर्यटक ढेला के एक रिसोर्ट में ठहरे हुए थे और शुक्रवार तड़के पंजाब वापस जाने के लिए निकले थे। सभी 10 पर्यटक वैगन कार में सवार थे। तेज गति के कारण पर्यटकों की गाड़ी अनियंत्रित होकर ढेला नदी में गिर गयी। नदी का बहाव तेज होने से कार बह गयी।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस उच्च अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे। एक युवति को बचा लिया गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नदी में डूबी कार में फंसे 9 लोगों की मौत हो गयी। एसडीएम गौरव चटवाल ​​ने कहा कि हादसे में 6 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हुई है।

Exit mobile version