Site iconSite icon AR Live News

लेजर हेयर रिमूवल कर अर्थ स्किन एंड फिटनेस ने बनाया रिकॉर्ड

laser hair removal at arth skin and fitness udaipurlaser hair removal at arth skin and fitness udaipur

उदयपुर,(प्रमोशनल आर्टिकल)। उदयपुर में गत वर्ष शुरू हुए अर्थ स्किन एंड फिनेस ने लेजर हेयर रिमूवल के जरिए रिकॉर्ड बनाया है। अर्थ स्किन एंड फिटनेस पर 9 महीने में 2000 से ज्यादा लोगों ले लेजर हेयर रिमूवल के जरिए अनचाहे बालों से मुक्ति पायी है। इसी के साथ अर्थ स्किन एंड फिटनेस देश का पहला क्वालिटी प्रमाणित सेंटर हो गया है।

डॉक्टर अरविंदर सिंह ने बताया कि लेजर हेयर रिमूवल शरीर से अनचाहे बाल हटाने की तकनीक है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा तरीका है जो बालों की अधिकता से परेशान हैं और इन्हें हटाने का कोई प्रभावी तरीका चाहते हैं। लेजर हेयर रिमूवल की मेडिकल प्रक्रिया में लेज़र की मदद से अनवांछित बालों को हटाया जाता है। अब तक लेज़र हेयर रिमूवल को लेकर आम जनता में भ्रांतिया खूब थी, लेकिन अत्याधुनिक मशीनों और नई तकनीक ने इसे सुरक्षित बनाया है और छोटे शहरों में भी लोग इसे अपनाने लग गए है।

अर्थ स्किन एंड फिटनेस पर महिलाओं के लिए स्थापित विशेष विंग में इजराइल की एल्मा कंपनी की लेटेस्ट मशीनों से उच्च प्रशिक्षित महिला टीम द्वारा लेजर हेयर रिमूवल किया जाता है। इसके अलावा चेहरे के पिगमेंट, मेलस्मा, मुहांसे, मुहांसो के दाग, चेहरे को सुंदर व एंटी एजिंग के लिए बोटॉक्स, डर्माफिलर, फेस लिफ्ट इत्यादि का इलाज इंटरनेशनल मानकों के अनुसार यहां किया जाता है।

Exit mobile version