उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित हुए चार दिवसीय अपनों से अपनी बात कार्यक्रम में दिव्यांगों ने उनके जीवन में कृत्रिम अंग से आए सकारात्मक बदलावों को खुलकर साझा किया। गुरूवार को कार्यक्रम संस्थान संस्थापक कैलाश मानव के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रान्तों से दिव्यांगों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। लाभान्वितों ने कृत्रिम अंग, कैलिपर्स और ऑपरेशन से जीवन में आये सकारात्मक बदलावों के अपने अनुभव बताए। साथ ही निदेशक वंदना अग्रवाल ने संस्थान के स्वावलम्बी और कौशल सुधार प्रोग्रामों से जुड़ने की अपील की।
संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने दिव्यांगों का हौसला बढ़ाया और कहा कि शारीरिक दिव्यांगता को प्रगति में बाधक नहीं बनने दें। संस्थान सदैव दिव्यांगों के सहयोग में तत्पर रहेगा।

