जयपुर(एआर लाइव)। राजस्थान को माइनर मिनरल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्य के माइंस विभाग को पहली बार यह पुरस्कार दिया जाएगा। समारोह में राजस्थान को 1 करोड़ 60 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस पेट्रोलियम एवं जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि 12 जुलाई को नई दिल्ली के डॉ.अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पर आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव में केन्द्रीय संसदीय मामलात कोल एवं माइंस मंत्री द्वारा राजस्थान के माइंस विभाग को द्धितीय पुरस्कार दिया जाएगा।
सुबोध अग्रवाल बताया कि नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव पर किया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के तीन माह की उपलब्धियों की भी सराहना करते हुए पुरस्कार के साथ ही प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।
टीम भावना से काम करने का परिणाम
सुबोध अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशन में प्रदेश में खनिज खोज खनन के साथ ही राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में एतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की गई है। राजस्थान को माइनर मिनरल क्षेत्र में पुरस्कृत करने की जानकारी केन्द्रीय खान सचिव आलोक टंडन ने मुख्य सचिव उषा शर्मा एवं और सयुक्त सचिव फरिदा एम नाइक ने एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल को पत्र लिख कर दी है।
खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि यह सब टीम भावना से समग्र प्रयासों से संभव हो पाया है। निदेशक खान व भूगर्भ विभाग केबी पण्डया ने बताया कि टीम भावना से काम करने का परिणाम है कि राजस्थान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी है।

