Site iconSite icon AR Live News

बीती रात उदयपुर शहर में ढाई इंच बारिश, तीन दिन झमाझम की संभावना

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। सोमवार सुबह कई क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश का दौर चला। जबकि बीती रात उदयपुर शहर में 60 मिलीमीटर यानी करीब ढाई इंच बारिश हुई।

जल संसाधन विभाग के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे तक 24 घण्टे में उदयपुर शहर में गिर्वा तहसील कार्यालय के वर्षा मापक केंद्र पर 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। उदयपुर संभाग में सबसे ज्यादा 68 मिलीमीटर बारिश चितौड़ जिले के बड़गाँव क्षेत्र में हुई है। तेज बारिश से अब कई नदी-नालों में धीरे धीरे पानी का बहाव शुरू हो गया है।

तीन दिन मेवाड़ में तेज बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी हवाओं के चलने से मानसून सक्रिय बना हुआ है। इसी सप्ताह 6, 7 और 8 जुलाई को उदयपुर संभाग में कुछ जगह तेज बारिश हो सकती हैं। बारिश का क्रम बना रहने से तापमान में कमी आ गई हैं और इससे मौसम भी ठंडा हो गया हैं।

बीती रात मेवाड़ में कहां कितनी बारिश हुई

उदयपुर शहर 60 मिलीमीटर,खेरवाड़ा 45, डाया 63, बड़गाँव 25, वल्लभनगर 23, सोमकागदर 40, नया गांव 42 मिलीमीटर। चितौड़ 50, बड़गाँव 68, आमेट 27, जाखम बांध 60, नागलिया 46, गादोला 45, दानपुर 42, डूंगरपुर 32, आसपुर में 26 मिलीमीटर बारिश हुई। 

Exit mobile version