Site iconSite icon AR Live News

युवक की निर्मम हत्या, साम्प्रदायिक तनाव की जांच NIA भी करेगी, 7 थाना क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू

communal tension in udaipur after man killed by anty social peoplecommunal tension in udaipur after man killed by anty social people

मुख्यमंत्री के निर्देशः माहौल शांत कर स्थिति नियंत्रण के लिए एडीजी दिनेश एमएन पहुंच रहे उदयपुर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में युवक (टेलर) की निर्मम हत्या और उसके बाद फैले साम्प्रदायिक तनाव के पूरे मामले की जांच एनआईए करेगी। आरोपियों ने वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर भी धमकीभरे शब्दों का इस्तेमाल किया है।

बताया जा रहा है कि एनआईए की पांच सदस्यीय टीम उदयपुर आकर मामले की जांच करेगी। इधर उदयपुर में उपजे तनाव को चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर एडीजी दिनेश एमएन भी उदयपुर पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जानकारी दी है कि हत्या के मुख्य आरोपियों को राजसमंद से गिरफ्तार कर लिया गया है।

राज्यभर में धारा 144 लागू, उदयपुर के कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू

साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ताराचंद मीणा ने धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, भूपालपुरा और सवीना थाना क्षेत्रों में आगामी आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया है। इस दौरान सिर्फ कानून व्यवस्था में नियोजित अधिकारी, इमरजेंसी सेवाएं और परीक्षाओं के परीक्षार्थी ही आ जा सकेंगे। इसके अलावा किसी को भी आवागमन की अनुमति नहीं होगी।

इधर इस घटना के बाद मुख्य सचिव ने आज आपात बैठक बुलाई और राज्य में 24 घंटे के लिए नेट बंदी और अगले एक महीने के लिए प्रदेश भर में धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान 5 या इससे अधिक लोगों को एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी।

Exit mobile version