टोंक,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अब तक कई बार सचिन पायलट पर कटाक्ष करने पर सोमवार को पायलट ने टोंक में अपने ही अंदाज में गहलोत के बयानों पर जवाब दे दिया।
पायलट ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि देखिए ऐसा है कि आज से पहले भी मुख्यमंत्री जी ने मेरे बारे में कुछ कह दिया था। मुझे नकारा, निकम्मा ऐसी बहुत सारी बातेंं बोल दी थी, लेकिन देखो क्या है कि अशोक गहलोत जी अनुभवी हैं, बुजुर्ग हैं और मेरे पिता तुल्य हैं, तो वो कभी कुछ बोल देते हैं तो मैं उन बातों को अन्यथा नहीं लेता। पायलट के इस बयान को राजनीतिक जानकार अपने-अपने रूप में देख रहे हैं।
अग्रिपथ योजना पर उठाए सवाल
सचिन पायलट सोमवार को केंद्र सरकार की अग्रिपथ योजना के विरोध में टोंक में हुए सत्यागृह में शामिल हुए। जिला मुख्यालय पर हुए सत्यागृह में पायलट ने सेना में युवाओं की भर्ती के लिए लायी गई अग्रिपथ योजना को वापस लेेने की मांग भी की। पायलट ने कहा कि इस योजना से सेना में जाने का जज्बा रखने वाले युवाओं का मनोबल कमजोर हुआ है। सत्यागृह में कई जिला पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

