Site iconSite icon AR Live News

महाराष्ट्र सियासी संकट: शिंदे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कहा एमवीए सरकार ने सदन में बहुमत खो दिया है

maharashtra political crisis eknath shinde said in supreme court 38 mlas withdraw support from MVA Governmentmaharashtra political crisis eknath shinde said in supreme court 38 mlas withdraw support from MVA Government
बागी विधायकों को जारी अयोग्यता नोटिस के खिलाफ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, आज होगी सुनवाई

मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी है, इसी बीच एकनाथ शिंदे ने उनके गुट के 16 विधायकों को डिप्टी स्पीकर द्वारा जारी किए गए अयोग्यता नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में तर्क दिया है कि महा विकास अघाड़ी एमवीए सरकार ने सदन में अपना बहुमत खो दिया है। शिवसेना विधायक दल के 38 विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है।इधर बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे जल्द ही महाराष्ट्र विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं।

कोर्ट में दायर याचिका के जरिए बागी विधायकों ने महाराष्ट्र में सुरक्षा मांगी है। मामले में आज दोपहर सुनवाई होगी। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे एकनाथ शिंदे का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल महाविकास अघाड़ी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Exit mobile version