Site iconSite icon AR Live News

IAS के बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी, विजिलेंस टीम अनुसंधान करने घर पहुंची थी

arrested punjab IAS sanjay popli son suicide when vigilance team reached his homearrested punjab IAS sanjay popli son suicide when vigilance team reached his home

चंडीगढ़,(एआर लाइव न्यूज)। चंडीगढ़ में आईएएस संजय पोपली के 28 वर्षीय बेटे कार्तिक पोपली ने शनिवार को घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटनाक्रम तक हुआ, जब विजिलेंस टीम जांच के लिए आईएएस संजय पोपली के घर पहुंची थी। विजिलेंस टीम भ्रष्टाचार के आरोप में आईएएस संजय पोपली को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले से संबंधित जांच कर रही है।

गिरफ्तार पिता की आज रिमांड खत्म होने वाली थी

जानकारी के अनुसार आईएएस पोपली पर कांग्रेस सरकार के दौरान 7 करोड़ रूपए के सीवरेज परियोजना में ठेकेदार से एक प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप है। पिछले सप्ताह ही पंजाब विजिलेंस टीम ने मामले में आईएएस संजय पोपली को गिरफ्तार किया था और पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया था। आज पोपली की रिमांड पूरी होने वाली थी। ऐसे में विजिलेंस टीम घर से कुछ साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से संजय पोपली को लेकर उनके घर पहुंची।

तभी सभी ने घर के अंदर कमरे में गोली चलने की आवाज सुनी, तो सभी उस तरफ भागे। अंदर संजय पोपली का बेटा कार्तिक खून से लथपथ पड़ा था। उसने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। वहां मौजूद लोगों ने कार्तिक को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version