Site iconSite icon AR Live News

राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन पत्र दाखिल किया

droupadi murmu files nomination for presidential election 2022droupadi murmu files nomination for presidential election 2022

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा की अगुवाई में एनडीए की ओर से घोषित प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी को कागजात का सेट सौंपा।

राष्ट्रपति के नामांकन के प्रत्येक सेट में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक होने चाहिए। ऐसे में मुर्मू के नामांकन दाखिल करने के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, बीएस बोम्मई, भूपेंद्र पटेल, हिमंत बिस्वा सरमा सहित कई मुख्यमंत्री प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के साथ रहे।

एनडीए नेताओं के अलावा वाईएसआर कांग्रेस के वी विजयसाई रेड्डी और बीजद नेता सस्मित पात्रा ने भी मुर्मू के नामांकन का समर्थन किया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से महिला और आदिवासी विधायक, सांसद भी वहां पहुंचे और हस्ताक्षर किए।

पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद के लिए चुना जाना लगभग तय है। अगर वे राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो वे भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।

विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन दाखिल करेंगे

राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वे 27 जून को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Exit mobile version