Site iconSite icon AR Live News

पूर्व सीएम राजे का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत: विधायक समाराम के घर शादी समारोह में होंगी शामिल

former cm vasundhara raje reached udaipur will attend marriage function of MLA Samaram grasiya in pindwaraformer cm vasundhara raje reached udaipur will attend marriage function of MLA Samaram grasiya in pindwara

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को फ्लाइट के जरिए उदयपुर पहुंची। यहां उदयपुर डबोक एयरपोर्ट में उनका भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वसुंधरा राजे ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वे उदयपुर से पिंडवाड़ा जा रही हैं। पिंडवाड़ा में विधायक समाराम गरासिया के घर में शादी समारोह है, वे उसी में हिस्सा लेने आयी हैं।

राजे के स्वागत के लिए पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, महापौर जीएस टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

Exit mobile version