Site iconSite icon AR Live News

रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट से कंधा उतरना रोका

reverse shoulder replacement in gbh general hospital udaipurreverse shoulder replacement in gbh general hospital udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बार-बार कंधा उतरने की तकलीफ से परेशान मरीज का जीबीएच जनरल हॉस्पीटल के ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थोस्कॉपिक विभाग में रिवर्स सोल्डर रिप्लेसमेंट कर राहत दी गई। सर्जन के अनुसार इस तरह का ऑपरेशन चुनिंदा ही हुए हैं।

ग्रुप डायरेक्टर डॉक्टर आनंद झा ने बताया कि गुजरात के रहने वाले जगदीशचंद्र (65) का कंधा बार-बार उतर जाता था। जिसका उन्होंने अहमदाबाद में ऑपरेशन करवाया, लेकिन उसके कुछ दिन बाद फिर से यह शिकायत होने लगी। इस पर परिजन जीबीएच जनरल हॉस्पीटल के ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थोस्कापिक सर्जन डॉ. सूर्यकांत पुरोहित को दिखाने पहुंचे। एमआरआई और अन्य जांचों के बाद पता चला कि कंधे को चलाने वाले सभी लिगामेंट टूटे हुए थे। इसके कारण यह षिकायत बनी हुई थी। इसमें रिवर्स सोल्डर रिप्लेसमेंट ही एकमात्र विकल्प था।

डॉ. सूर्यकांत पुरोहित के नेतृत्व में डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. अनिल पटेल और निश्चेतना विभाग से डॉ. पीयूष गर्ग की टीम गठित की गई। इन्होंने रिवर्स सोल्डर रिप्लेसमेंट तकनीक में जोड़ को उल्टा तैयार किया। इसमें कंधे के बॉल की जगह पर कप और कप की जगह पर बॉल लगाया गया। इसमें लिगामेंट की भी जरूरत नहीं होती और कंधा पूरी तरह पहले जैसे काम करने लगता है।

करीब तीन घंटे चली जटिल सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटे। डॉ. सूर्यकांत पुरोहित का दावा है कि इस तरह का ऑपरेशन उदयपुर संभाग में चुनिंदा ही हुए है।

Exit mobile version