सांगली,(एआर लाइव न्यूज)। महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिराज तहसील स्थित एक गांव में सोमवार को एक ही घर में 9 लाशें मिलने का मामला सामने आया है। प्रथमदृष्ट्या यह सामूहिक आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी मौत के कारणों के संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है। परिवार पशु चिकित्सक का बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि पशु चिकित्सक डॉ माणिक येल्लपा वनमोर, इनकी मां अक्का ताई, भाई पोपट येल्लपा, पशु चिकित्सक की पत्नी रेखा, बेटी प्रतिमा, बेटा आदित्य, पोपट की पत्नी अर्चना, बेटी संगीता और बेटा शुभम के शव इनके घर में मिले हैं।
प्रथमदृष्ट्या सभी की जहर खाने से मौत होना लग रहा है। हालां कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। यह मामला सामूहिक आत्महत्या के होने का संदेह है, लेकिन हर पहलू की जांच की जा रही है।

