Site iconSite icon AR Live News

हिमाचल प्रदेश: रोपवे पर फंसी केबल कार ट्रॉली, 8 पर्यटक फंसे

8 tourist stuck in air after technical issue in cable car at rope way timber trail in solan himachal pradesh8 tourist stuck in air after technical issue in cable car at rope way timber trail in solan himachal pradesh

शिमला,(एआर लाइव न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सोमवार को रोपवे पर जा रही केबल कार ट्रॉली बीच में अटक गयी। इससे ट्रॉली में बैंठे 8 पर्यटक फंस गए। रेस्क्यू टीमों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया और करीब 5 घंटे मशक्कत कर रस्सी के सहारे सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। रेस्क्यू करने के बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

रोप-वे के बीच में ट्रॉली अटकने और पर्यटकों के फंसे होने की जानकारी जैसे ही मुख्यमंत्री को मिली, उन्होंने जल्द से जल्द सभी को सुरक्षित रेस्क्यू करने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर टिंबर ट्रेल रिजोर्ट है और रिजोर्ट से आने-जाने के लिए रोप-वे ही है। ट्रॉली में फंसे सभी पर्यटक रोप-वे के जरिए टिंबर ट्रेल रिजोर्ट से लौट रहे थे। तभी अचानक तकनीकि खराबी होने से ट्रॉली रोप-वे के बीच में ही बंद हो गयी।

Exit mobile version