देश के चुनिंदा डॉक्टर्स में हुए शामिल
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉक्टर अरविंदर सिंह अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ एस्थेटिक मेडिसिन के लेवल 1 व 2 को क्लियर कर भारत के चुनिंदा क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजिस्ट व एस्थेटिक्स में शामिल हो गए है।
उन्होंने दुबई में 9 जून से 13 जून तक अमेरिकन बोर्ड द्वारा करवाया गया क्लीनिकल कोस्मेटोलॉजी का डिप्लोमा कोर्स किया। कोर्स को सफलतापूर्वक करने के बाद अमेरिकन बोर्ड ने डॉक्टर अरविंदर को क्लीनिकल कॉस्मेटॉलॉजी का डिप्लोमा सर्टिफिकेट देकर मान्यता दी है।
इससे अब चेहरे के पिगमेंट, मेलस्मा, मुहांसे, मुहांसो के दाग, लेज़र ट्रीटमेंट, चेहरे को सुंदर व एंटी एजिंग के लिए बोटॉक्स, डर्माफिलर, फेस लिफ्ट इत्यादि का इलाज़ इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के अनुसार अब राजस्थान में उपलब्ध हो सकेगा।
कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी में शुरू होंगे सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्सेज
डॉक्टर अरविंदर सिंह ने बताया कि अर्थ की विभिन्न शाखाएं शीघ्र आ रही हैं और अर्थ फ्रेंचाइजी मॉडल पर भी कार्य करेगा। अर्थ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी में जल्द ही इंटरनेशनल मानकों के आधार पर सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्सेज आरम्भ कराएगा, जिससे की रोज़गार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

