Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में 3 महीने बाद आज सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले

corona active cases 27 in udaipur number increasingcorona active cases 27 in udaipur number increasing

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश, राज्य सहित उदयपुर में भी कोरोना केस बढ़ रहे हैं। उदयपुर में तीन महीने बाद आज शनिवार को सबसे ज्यादा 6 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे पहले जिले में 17 मार्च 2022 को एक दिन में 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। 17 मार्च के बाद संक्रमितों की संख्या घटकर 1-2 ही रह गयी थी। मई महीने में सिर्फ एक दिन 19 मई को 3 संक्रमित मिले थे।

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के चलते उदयपुर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या शनिवार को बढ़कर 27 हो गयी है। हालां कि सभी संक्रमित होम आईसोलेशन में रहकर उपचार करवा रहे हैं और सभी की स्थिति स्थिर है।

राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पिछले दिनों चिंता जाहिर कर चुके हैं और लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने की अपील कर चुके हैं।

10 मार्च के बाद जून में आए सबसे ज्यादा केस

Exit mobile version