Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: बाइक की भिड़ंत में 2 नाबालिग सहित 4 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

four died in two bike accident in udaipurfour died in two bike accident in udaipur

उदयपुर/कोटड़ा,(एआर लाइव न्यूज)। गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बेकरिया थाना क्षेत्र में मालवा का चौरा के पास गुरूवार को दो बाइक में हुई भीषण भिड़ंत में बाइक सवारदो नाबालिग सहित 4 लोगों की मौत हो गयी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक उछलकर कुछ दूर गिरे।

मृतकों में एक बाइक पर जीजा-साले सवार थे तो दूसरी बाइक पर सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों सहित मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दुख व्यक्त किया है और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसे में एक बाइक पर सवार जीजा-साला रणेजी का गुड़ा निवासी रमेश (21) पुत्र अणदाराम गरासिया और भाणा राम (14) पुत्र काना राम गरासिया और दूसरी बाइक पर सवार खोखरिया की नाल निवासी मुकेश (16) पुत्र लछमा राम गरासिया और भीमाणा निवासी मुकेश (22) पुत्र धन्नाराम गरासिया की मौत हुई है।

स्पीड तेज थी और किसी ने भी नहीं पहना हुआ था हेलमेट

बाइक सवार भाणाराम और रमेश गांव रणेशजी का गुड़ा से मालवा का चौरा की तरफ जा रहे थे, वहीं सामने से दूसरे बाइक पर मुकेश पुत्र धन्नाराम और मुकेश पुत्र लछमाराम आ रहे थे। दोनों ही बाइक काफी तेज स्पीड में थी। मालवा का चौरा के पास अचानक दोनों बाइक आमने-सामने आ गयी। तेज गति में ये बाइक नियंत्रित नहीं कर सके और दोनों बाइक भिड़ गयीं।

हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों ही बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। एक्सीडेंट में इनके सिर में गंभीर चोट आयीं। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक ने हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

शादी समारोह से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रणेजी का गुडा निवासी रमेश और भाणा दोनों मालवा का चोरा के नजदीक झाड़ा सिमला गाँव में शादी समारोह में आये हुए थे। गुरुवार सुबह वापस घर जा रहे थे। भाणा राम घर का इकलौता पुत्र था। वही रमेश की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी जिसका एक ही पुत्र है। मुकेश अपने ससुराल झाड़ा सिमला में शादी में शरीक होने के लिए आया हुआ था।

Exit mobile version