Site iconSite icon AR Live News

राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

nagar nigam udaipurnagar nigam udaipur

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। चुनाव आयोग ने बुधवार को अधिसूचना जारी करने के साथ ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 29 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, 30 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 2 जुलाई तक कैंडीडेंट अगर चाहे तो अपना नाम वापस ले सकेंगे।

गौरतलब है कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है। जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं।

Exit mobile version