Site iconSite icon AR Live News

बिजली का तार टूट कर बाइक पर गिरा, करंट से बाइक सवार की मौत

Electric wire broke and fell on the bike rider died due to currentElectric wire broke and fell on the bike rider died due to current

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिले के सायरा थाना क्षेत्र के सेमड़ तालाब के पास बुधवार को बिजली का तार टूट कर एक बाइक पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार कैलाश पुत्र भूरीराम मेघवाल की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। बिजली विभाग की इस लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि कांजी का गुड़ा, सायरा निवासी कैलाश मेघवाल की हादसे में मौत हुई है। कैलाश पंचायत में संविदा पर पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत था। बुधवार सुबह वह घर से ड्यूटी पर पंचायत कार्यालय जा रहा था।

रास्ते में सेमड़ तालाब के पास सड़क के उपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार अचानक से टूट कर उसकी बाइक पर गिर गया। करंट लगने से कैलाश मेघवाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की समझाइश कर मौके से शव हटाकर हॉस्पिटल की मोरचरी पहुंचाया गया।

Exit mobile version