Site iconSite icon AR Live News

विश्व रक्तदाता दिवस पर 51 यूनिट रक्तदान

world blood day 2022 at gbh hospital udaipurworld blood day 2022 at gbh hospital udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को जीबीएच जनरल हॉस्पीटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 51 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

ग्रुप डायरेक्टर आनंद झा ने बताया कि रक्तदाता दिवस पर जीबीएच जनरल हॉस्पीटल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 51 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस पर ब्लड बैंक प्रषासन की ओर से उन्हें रक्तदान का सर्टिफिकेट जारी किया गया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज कांफ्रेस हॉल में रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। डीन डॉ. विनय जोषी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नरेंद्र पीपलीवाल, डॉ. प्रीति गर्ग मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदान की महत्ता बताई गई।

Exit mobile version