Site iconSite icon AR Live News

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से हो सकता है शुरू

parliament monsoon session 2022 likely to start from 18 julyparliament monsoon session 2022 likely to start from 18 july

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। इस वर्ष संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त के बीच शुरू हो सकता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने सिफारिश की है। इस मानसून सत्र में उन विधेयकों को पारित करने के लिए पेश किया जा सकता है, जिन्हें पिछले दिनों संसदीय जांच के लिए भेजा गया था।

आगामी सत्र शुरू होने के दौरान ही राष्ट्रपति के चुनाव भी होने की संभावना है। भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी शिड्यूल के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होंगे और 21 जुलाई को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल भी 10 अगस्त को समाप्त होगा। ऐसे में संभावना है कि चुनाव आयोग जल्द ही उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा भी कर सकती है।

Exit mobile version