Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हिरासत में लिया

delhi police detain cm ashok gehlot during protest against ED notice to rahul gandhi -2delhi police detain cm ashok gehlot during protest against ED notice to rahul gandhi -2

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन भेजकर बुलाने और पूछताछ करने के विरोध में सोमवार को ईडी कार्यालय जा रहे कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ हिरासत में लिया है और पुलिस की बस में बैठाकर ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्विट कर बताया कि ईडी के दफ्तर जाते हुए दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, पीएल पूनिया, गौरव गोगोई, मीनाक्षी नटराजन सहित कांग्रेस नेताओं को सेन्ट्रल दिल्ली से दूर बस में बैठा कर दिल्ली के एक दूसरे कोने में कहीं पुलिस स्टेशन में ले जाया जा रहा है। लेकिन हम में फिर भी उतना ही जोश और जज़्बा है।

गहलोत ने ट्विट कर बताया कि आज जिस तरह कांग्रेस पार्टी के शांतिपूर्ण मार्च को रोका जा रहा है, यह तानाशाही पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस मुख्यालय की घेराबंदी कर दी गयी है। चारों तरफ पुलिस लगा दी गयी है। नेता-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। मुझे भी ईडी ऑफिस जाते समय साथियों के साथ हिरासत में लिया है।

यह लोकतंत्र में बिल्कुल अनुचित है

अशोक गहलोत ने ट्विट कर कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जो ईडी का नोटिस आया है, इसको देश का कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। हर जिले में, हर ब्लॉक में आंदोलन हो रहे हैं। इनको समझना चाहिए कि न्याय रखो, कानून का राज स्थापित होने दो।

Exit mobile version