Site iconSite icon AR Live News

राज्यसभा चुनाव 2022 : राजस्थान में कांग्रेस को 3 सीटों पर, भाजपा को 1 सीट पर मिली जीत, शोभारानी BJP से निलंबित

rajasthan rajya sabha election 2022 congress won 3 seats and bjp 1 seatrajasthan rajya sabha election 2022 congress won 3 seats and bjp 1 seat

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान की 4 राज्यसभा सीटों पर शुक्रवार को हुए चुनाव में 3 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है, वहीं भाजपा एक सीट पर विजयी रही है। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी, वहीं भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी जीतें हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए दिनभर चले मतदान के बाद शाम को मतों की गणना हुई। इसमें रणदीप सुरजेवाला को 43, मुकुल वासनिक को 42, प्रमोद तिवारी को 41 और भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी को भी 43 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर सुभाष चन्द्र 30 वोट ही हासिल कर पाए।

क्रॉस वोटिंग के लिए शोभा रानी निलंबित

राज्यसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक चला मतदान काफी दिलचस्प रहा। जहां कांग्रेस से डोटासरा और भाजपा से राजेन्द्र सिंह राठौड़ बतौर पार्टी एजेंट वहां मौजूद रहे। प्रत्याशी को मतदान करते समय एजेंट को दिखाना था कि उसने वोट किसको दिया है। इसमें धौलपुर से बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह से चूक हो गयी। उनको वोट भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी को देना था, लेकिन उन्होंने वोट प्रमोद तिवारी को कर दिया।

भाजपा विधायक होते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने से बवाल मच गया। क्रॉस वोटिंग का मामला पार्टी तक पहुंचा और राज्य सभा चुनाव के परिणाम आने तक पार्टी ने शोभारानी कुशवाह को भाजपा से निलंबित कर दिया।

Exit mobile version