Site iconSite icon AR Live News

जयपुर से उदयपुर आ रही सरकारी वॉल्वो बस का एक्सीडेंट: शीशे तोड़कर निकलीं सवारियां

rajasthan roadways jaipur to udaipur volvo bus accident in chittorgarhrajasthan roadways jaipur to udaipur volvo bus accident in chittorgarh

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर से उदयपुर आ रही राजस्थान रोडवेज की वॉल्वो सुपर लग्जरी बस का गुरूवार को चित्तौड़गढ़ के भदेसर के पास एक्सीडेंट हो गया। हादसे में बस ड्राइवर, कंडक्टर कई सवारियां घायल हो गयीं।

राहगीरों ने सवारियों को बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सवारियों के ज्यादा गंभीर चोट नहीं आयी हैं और वहीं चालक के गंभीर घायल होने से उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान रोडवेज की दिन में चलने वाली वॉल्वो बस जयपुर से चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर आ रही थी। संभावना जताई जा रही है कि हादसा बस का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। बस हाईवे पर भदेसर के पास पहुंची ही थी कि ब्रेक नहीं लगने से ट्रेलर के पीछे जा घुसी। ट्रेलर के पीछे घुसने से बस के केबिन के परखच्चे उड़ गया। हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर घायल हुए हैं, वहीं बस में बैठीं सवारियों के भी चोटें आयी हैं।

Exit mobile version