Site iconSite icon AR Live News

बाड़ेबंदी में गहलोत सरकार के मंत्री को वाट्सएप कॉल पर मिली धमकी, मांगे 70 लाख रूपए

rajasthan minister govind ram meghwal received extortion call for 70 lakh rupeesrajasthan minister govind ram meghwal received extortion call for 70 lakh rupees

धमकी देने वाले ने कहा सुरक्षा आपके पास है, आपके बच्चों के पास नहीं

बीकानेर,(एआर लाइव न्यूज)। बीकानेर के खाजूवाला विधायक और आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंदराम मेघवाल को वॉट्स-एप कॉल के जरिए धमकी मिली है और उनसे 70 लाख रूपए फिरौती मांगी गयी है। राज्यसभा चुनाव के चलते गोविंदराम मेघवाल इन दिनों कांग्रेस विधायकों की उदयपुर में चल रही बाड़ेबंदी में थे और कॉल आने के बाद अब वे बीकानेर के लिए रवाना हो हैं।

मंत्री को धमकी सोपू गैंग के नाम से दी गयी है, हालां कि पुलिस के अनुसार धमकी भरा कॉल मलेशिया से आया थाबदमाशों ने मंत्री से वाट्सएप कॉल के अलावा मैसेज पर चैटिंग भी की और धमकाया कि सुरक्षा आपके पास है, लेकिन परिवार के पास नहीं है।

कॉल आने के बाद मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने पुलिस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इसकी सूचना दी है। राज्य पुलिस की एसओजी टीम भी मामले को लेकर सक्रिय हो गयी है। गौरतलब है कि गोविंदराम मेघवाल बीकानेर के खाजूवाला विधायक हैं और प्रदेश सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री हैं।

वाट्स-एप पर भेजे परिवार के फोटो

धमकी देने वाले बदमाश ने वाट्सएप कॉल करने के साथ ही मंत्री के साथ चैटिंग भी की और उन्हें परिवार के फोटो भेजे। बदमाश ने चैट पर कहा कि आपके पास सुरक्षा है, लेकिन आपके बच्चों के पास नहीं।

Exit mobile version