Site iconSite icon AR Live News

अप्रधान खनिजों के 639 खनन पट्टों की 27 जून से 23 अगस्त तक ई-नीलामी

acs mines.acs mines.

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। खान विभाग ने 639 अप्रधान खनन प्लाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया 27 जून से आरंभ होकर 23 अगस्त तक चलेगी। नीलामी भारत सरकार के ई-पोर्टल के माध्यम से की जाएगी ताकि पारदर्शी से हो सके।
एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि करीब 19 जिलों में अधिकांश एक हैक्टेयर के खनन प्लॉट ऑक्शन के लिए विकसित किए गए हैं। इससे कम पूंजी वाले स्थानीय लोगों की भी खनन गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। निदेशक माइंस कुंज बिहारी पण्ड्या ने बताया कि विभाग द्वारा नीलामी का नोटिस 6 जून को जारी कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी, शर्ते व निर्देश विभागीय वेबसाइट और भारत सरकार के पोर्टल पर देखी जा सकती है। अतिरिक्त निदेशक महेश माथुर ने बताया कि ई-नीलामी में भाग लेने वाले बोलीदाता को भारत सरकार के ई पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। जो पहले से पंजीकृत है उन्हें दुबारा पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

एसीएस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर संभाग के जिलों में प्रतापगढ़ के धरियावद लोहागढ में मारबल की 1, माण्डवी में मेसेनरी स्टोन की 2, पीपलखूंट कटारों का खेड़ा बी में मेसेनरी स्टोन की 1 और डूंगरपुर के घूघरा में मेसेनरी स्टोन की 3 व देवल घूघरा में मेसेनरी स्टोन की 3,राजसमंद के खमनोर के झालो की मदार, देवगढ़ की तनाजा, आंजना व जैमाखाड़ा में ग्रेनाइट की 10 व आमेट कांजीगुड़ा खुर्द में मेसेनरी स्टोन की 1, चित्तोडगढ़ के गंगरार अमरपुरा में ग्रेनाइट व मेसेनरी स्टोन की 3 व भदेसर भालोट में मारबल की 6 खनन पट्टों की ई-नीलामी की जाएगी। प्रतापगढ़ के कटारा का खेड़ बी और डूंगरपुर के देवल घूघरा के मेसेनरी स्टोन के प्लॉट डोमिसाईल शिड्यूल ट्राइब व्यक्तियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

इन जिलों के लिए भी होगी ई-नीलामी

पाली के रायपुर भवरिया में मेसेनरी स्टोन के 46,बाली भीटवाड़ा में ग्र्रेनाइट की 2, नागौर के रियाबड़ी सुरजगढ़ में ग्रेनाईट की 11, मुण्डवा की असावरी, खुडखुडकलांए मेडता की नोखा चांदावता, ताड़ो की ढ़ाणी, नागौर की खारी कर्मसोता में मेसेनरी स्टोन की 59, जयपुर के जमवारामगढ़ मातासुला, कोटपूतली के खेडानिहालपुर में मेसेनरी स्टोन के 4, जालोर के रानीवाडा के कौडी चौपावतान, सिवाणा के कुशीप में मेसेनरी स्टोन के 9 व तवाब जसवंतपुरा में ग्रेनाइट की 8, जैसलमेर के पोखरण डिडानिया में मेसेनरी स्टोन के 32 व जैसलमेर के जाजिया सुल्तानपुरा में मारबल की 15 व भणियाना भाखरी में सेण्डस्टोन की 31, बीकानेर के कोलायत में बजरी के 2, अलवर के रामगढ़ के मांदला खुर्द पूठी, कुगरावर, मांदला खुर्द गुर्जरपुर में मेसेनरी स्टोन के 6 खनन पट्टों की ई-नीलामी की जाएगी।

अग्रवाल ने बताया कि धौलपुर के सरमथुरा मठ पिपरोध, जिलउआ, बाड़ी के सनौरा, नकसौदा, बसडी के नादनपुर, ताजपुरा में सैण्ड स्टोन के 75, सिरोही में मोहब्बत नगर में मेसेनरी स्टोन की 30 व कूमा सिरोही में ग्रेनाइट की 3, अजमेर के नसीराबाद के न्यारा में क्वार्टज फेल्सपार की 2 व मसूदा नंदवाड़ा, नसीराबाद मिनयानी में ग्रेनाइट व मेसेनरी स्टोन की 11, सीकर के श्रीमाधोपुर किशनपुरा में मेसेनरी स्टोन की 1, बूंदी हिण्डोली चौहड़ा में मेसेनरी स्टोन की 11, तालेडा धनेश्वर, थड़ी बौर बूंदी गोलपुरा में सेण्डस्टोन की 107 व तालेडा लाम्बाखेड़ा में मेसेनरी स्टोन सेण्डस्टोन की 50, बाडमेर में जूनी आटी हरियाला मगरा, दरूड़ा मेें मेसेनरी स्टोन की 29, व शिव कोटड़ा हाथीसिंह का गांव में सिलिका सेण्ड की 12,जोधपुर के लोहावट जालोड़ा ओसियां हरिपुरा बावडी कास्टी में सेण्डस्टोन की 53 खनन पट्टों की ई-नीलामी की जाएगी।

Exit mobile version