Site iconSite icon AR Live News

मदार नहर की सफाई शुरू,निगम ने उतारी मशीन

madar naharmadar nahar

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। फतहसागर को भरने वाली मदार नहर की सफाई का काम मंगलवार सुबह शुरू हो गया।
नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा की टीम ने मंगलवार सुबह देवाली क्षेत्र में बॉबकेट मशीन उतार कर नहर की सफाई का काम शुरू किया। सोमवार को एआर लाइव न्यूज ने सवाल उठाया था कि प्री-मानसून की बारिश 14 जून बाद शुरू हो जाएगी, लेकिन अभी तक न तो मदार नहर की सफाई हुई है न गुमानिया नाले की। इसके बाद नगर निगम ने मंगलवार सुबह देवाली क्षेत्र में बॉबकेट मशीन उतारकर मदार नहर की सफाई का काम शुरू कर दिया।

डिप्टी मेयर पारस सिंघवी और आयुक्त हिम्मतसिंह बाहरठ ने स्वास्थ्य शाखा की टीम को प्री-मानसून की बारिश से पहले पहले हर हाल में नहर की सफाई के निर्देश दिए है। देवाली से मनोहरपुरा पुलिया तक निगम और उसके आगे से चिकलवास पिकअप वियर तक नहर की सफाई जलसंसाधन विभाग को करनी है।

जलसंसाधन विभाग को तत्काल काम शुरू करने किया पाबंद

जलसंसाधन विभाग को भी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सफाई काम शुरू करने पाबंद किया है। जलसंसाधन विभाग को गुमानिया नाले की सफाई के लिए यूआईटी से पैसा मिलने के बावजूद काम को लेकर सक्रियता नहीं बरती जा रही है। इसको लेकर यूआईटी ने भी नाराजगी जताते हुए विभाग के अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से गुमानिया नाले की सफाई के लिए बोल दिया गया है। इधर जलसंसाधन विभाग ने मानसून पूर्व फतहसागर के चारों गेट पर ऑयल ग्रीस करने का काम शुरू कर दिया है।

Exit mobile version