Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान बोर्ड के 12वीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम जारी

mokshi make your home better with our best appliancesmokshi make your home better with our best appliances

अजमेर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा के कला वर्ग का परीक्षा जारी कर दिया है। बोर्ड प्रशासक ने रिजल्ट जारी कर बताया कि कला वर्ग का परिणाम 96.33 प्रतिशत रहा है।

इसमें 95.44 प्रतिशत छात्र और 97.21 प्रतिशत छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा पास की है। राज्य में कला वर्ग के कुल 6 लाख 16 हजार 745 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र बोर्ड परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। अब प्रदेश में राजस्थान बोर्ड के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम का बच्चों को बेसब्री से इंतजार है।

गौरतलब है कि 24 मार्च से राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं। 12वीं के विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का रिजल्ट 1 जून को आ चुका है और आज कला वर्ग का रिजल्ट भी आ गया है।

Exit mobile version