Site iconSite icon AR Live News

सोती हुई पत्नी और दो बेटियों की सिर कुचलकर की हत्या, आरोपी पति फरार

man killed her wife and two daughters in kotda udaipurman killed her wife and two daughters in kotda udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र के सबरी में रविवार रात घर में सो रही पत्नी और दो मासूम बेटियों की पति ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या कर आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

थानाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि सुबरी निवासी काली देवी 25, उसकी बेटी सुमित्री 7 और बाया 4 की हत्या हुई है। काली देवी और उसके पति पोपट पुत्र शांतिया गमार में अक्सर झगड़ा होता था। रविवार रात भी दंपत्ति में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति पोपट ने पत्नी शांतिया और दोनों मासूम बेटियों का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के गुजरात स्थित पीहर पक्ष को सूचना दी है।

Exit mobile version