Site iconSite icon AR Live News

कोर्ट के बाहर फिल्मी स्टाइल में प्रेमी जोड़े का अपहरण

love couple kidnapping in udaipur doubt on girl familylove couple kidnapping in udaipur doubt on girl family

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के कोर्ट चौराहे पर गिर्वा तहसील के बाहर शनिवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का अपहरण कर लिया गया है। बीच सड़क पर चले इस फिल्मी स्टाइल घटनाक्रम के दौरान दो गाड़ियां दनदनाती हुईं युवक-युवती के सामने रूकी, दोनों गाड़ियों से 10 से 15 लोग उतरे और युवक-युवती को अलग-अलग गाड़ियों में बैठाकर जबरन ले गए।

इस घटनाक्रम में आस-पास मौजूद कई लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची अपहरणकर्ता मौके से फरार हो चुके थे।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि गाड़ी नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक-युवती का पता किया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवती मध्यप्रदेश के जावरा की रहने वाली है, वहीं युवक निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ का है। युवती की जावरा में गुमशुदगी उसके परिजनों ने दर्ज करवाई हुई है। मामले में अधिक जानकारी ली जा रही है, ताकि युवक-युवती के साथ कोई अनहोनी न हो। प्रथमदृष्ट्या संदेह है कि युवक-युवती को जबरन लेकर जाने वाले उनके परिजन ही हैं।। फिर भी मामले की जांच कर पड़ताल की जा रही है और संबंधित थानों ने दोनों युवक-युवती की जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version