Site iconSite icon AR Live News

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म: विधायक के बेटे और उसके दोस्तों पर आरोप

mokshi make your home better with our best appliancesmokshi make your home better with our best appliances

हैदराबाद,(एआर लाइव न्यूज)। हैदराबाद के एक पब हुई पार्टी में गयी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप भी उसी पार्टी में आए छात्रों और उसके दोस्तों पर है, जिसमें एक लड़का विधायक का बेटा बताया जा रहा है। सभी आरोपी भी 16 से 17 वर्षीय हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना 28 अप्रेल की है, जब 17 वर्षीय किशोरी उसके दोस्त ने पब में पार्टी दी थी, जिसमें वह गयी थी। इस पार्टी से किशोरी शाम 5 30 बजे घर के लिए निकल गयी थी। पब की पार्टी में आए एक लड़के ने उसे कार से घर छोड़ने के लिए कहा। किशोरी कार में बैठ गयी, उस वक्त 4 लड़के पहले से ही कार में बैठे।

पब से निकलने के बाद आरोपी युवक ने कार जुबली हिल्क के एक सुनसान इलाके में रोक दी। वहां पांचों लड़कों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी के साथ मारपीट की और उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए थे। किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिजनों को कुछ समझ नहीं आया। उन्होंने थाने पर सूचना दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता ने हमसे संपर्क किया था। उस वक्त लड़की कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थी। इस पर महिला अधिकारियों ने किशोरी से बातचीत की, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया गया है, संदिग्धों की तलाश की जा रही है। सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में हैदराबाद के एक विधायक के बेटे का नाम भी आ रहा है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि बाकि आरोपी भी रसूकदार हैं।

Exit mobile version