Site iconSite icon AR Live News

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा में हुए शामिल

patidar leader hardik patel join bjppatidar leader hardik patel join bjp

गांधीनगर,(एआर लाइव न्यूज)। गुजरात में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल गुरूवार को भाजपा में शामिल हो गए। दोपहर 12 39 बजे मुहूर्त के अनुसार हार्दिक ने भाजपा कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में केसरिया पहन लिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं भाजपा में शामिल नहीं हुआ हूं, बल्कि ये मेरी घर वापसी हुई है।

भाजपा में शामिल होने से पहले हार्दिक घर पर पूजा करने कर स्वामी नारायण मंदिर गए, जहां उन्होंने गौ पूजा की। इसके बाद कोबा इलाके से भाजपा कार्यालय तक रोड शो निकाला।

2014 में आरक्षण आंदोलन से सुर्खियों में आए थे हार्दिक

हार्दिक पटेल ने 2014 में पाटीदार आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया। एक तरह से कहें तो उन्होंने पॉलिटिकल कैरियर की शुरुआत थी। उन्होंने सितंबर 2015 में पटेल नवनिर्माण सेना का गठन किया। इसी आंदोलन से हार्दिक सुर्खियों में आए थे। मकसद कुर्मी, पाटीदार और गुर्जर समुदाय को ओबीसी में शामिल करना और उन्हें सरकारी नौकरियां दिलाना था।

इस आरक्षण आंदोलन के जरिए हार्दिक पटेल ने राज्य और केन्द्र की भाजपा सरकार का भी विरोध किया। बाद में हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए थे और गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर भी रहे।

हालां कि पिछले कुछ समय से गुजरात में कांग्रेस नेतृत्व से हार्दिक पटेल नाखुश रहने लगे और बीते दिनों उनकी नाराजगी खुलकर सामने आ गयी। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी हार्दिक पटेल से संकर्प साधने का प्रयास किया था। हालां कि उन्होंने भाजपा में जाना तय किया।

Exit mobile version