Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हुई कोरोना संक्रमित

congress president sonia gandhi test positive for covid 19congress president sonia gandhi test positive for covid 19

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गयी हैं। गुरूवार को उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणजीप सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि की है। उनके अनुसार सोनिया गांधी को हल्का बुखार है और संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। सुरजेवाला ने बताया कि उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है और वे चिकित्सकीय देखरेख में हैं।

गौरतलब है कि नेशनल हैराल्ड केस में पूछताछ के लिए ईडी ने 1 जून को ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजा था और 8 जून को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा था। इससे अगले दिन ही सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी पिछले 20 दिनों से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओें के साथ कई बैठकें कर रही थीं, संभावना जताई जा रही है कि वे यहीं कहीं से संक्रमण की चपेट में आयी होंगी। सोनिया गांधी से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी थी।

Exit mobile version