Site iconSite icon AR Live News

राज्यसभा चुनाव : 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए

Rajya Sabha Elections 2022Rajya Sabha Elections 2022

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है। इस चुनाव को लेकर 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए है। इनमें दो निर्दलीय शामिल है।
रिटर्निंग ऑफिसर डॉ.जोगाराम के समक्ष मंगलवार को कांग्रेस से रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी ने जबकि भाजपा से घनश्याम तिवाड़ी ने नामांकन दाखिल करवाया है। दो निर्दलीय सुभाष चंद्रा और मनोज कुमार जोशी ने भी राज्यसभा में जाने की उम्मीद लिए नामांकन दाखिल करवाए है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करवाने का काम पूरा हो गया।

नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को

बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और शाम 5 बजे मतगणना होगी। बहुमत के आधार पर कांग्रेस राज्यसभा चुनाव को लेकर निश्चिंत नजर आ रही है,हालांकि दो निर्दलीयों के भी चुनाव मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबले को लेकर अंदर ही अंदर सरगर्मियां तेज हो गई है।

Exit mobile version