Site iconSite icon AR Live News

रात्रि गश्त@2.30 बजे: राफेल्स होटल के कर्मचारियों ने पुलिस पर किया हमला, हेडकांस्टेबल गंभीर घायल

raffels hotel employee attack on police team during night petrolingraffels hotel employee attack on police team during night petroling

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सुखेर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा घाटी के पास रात 2.30 बजे सड़क किनारे नशा कर रहे तीन युवकों ने गश्त कर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में हेडकांस्टेबल और कांस्टेबल गंभीर घायल हैं। ये तीनों युवक उदयसागर स्थित राफेल्स होटल के कर्मचारी हैं।

थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि हमले में हेडकांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह और कांस्टेबल कमलेश गंभीर घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। आरोपी युवक दिल्ली निवासी गौरव पुत्र देवेन्द्र सनहोत्रा, वड़ोदरा निवासी कीत पुत्र केनरी सिकवेरा और गाजियाबाद निवासी ऋषभ पुत्र रामविलास यादव को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ये तीनों उदयपुर के उदयसागर स्थित राफेल्स होटल में सुपरवाइजर हैं और होटल के फ्रंट ऑफिस में काम करते हैं।

गश्त कर रही पुलिस टीम ने नशा करते देख युवकों को टोका था

हेडकांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि वे कांस्टेबल कमलेश के साथ थाने की जीप से 29 मई रात्री गश्त कर रहे थे। रात करीब ढाई बजे गश्त करते हुए वे रघुनाथपुरा घाटी पहुंचे। वहां सड़क किनारे एक कार खड़ी थी और कार के पास तीन युवक सड़क किनारे बैठकर नशा कर रहे थे।

इन तीनों युवकों से पूछताछ करने हमने टोका तो इन्होंने हम पर हमला बोल दिया। सिर पर फेंट जैसे हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, कांस्टेबल कमलेश ने बीच-बचाव किया तो उसके सिर पर भी हथियार से वार किया और हमें गंभीर घायल कर मौके से फरार हो गए। हेडकांस्टेबल भूपेन्द्र ने बताया कि गंभीर घायलावस्था में हमने वायरलैस के जरिए थाने पर सूचना दी। मौके पर आयी पुलिस ने हमें हॉस्पिटल पहुंचाया।

Exit mobile version