उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बडग़ांव क्षेत्र में बांडी नाल बस्ती में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से चार झोपड़े जलकर राख हो गए। इस घटना में इन परिवारों के कपड़े, घरेलू सामान और अनाज भी जल गया।
जिस समय आग लगी तब इन परिवारों के बच्चें घर के अंदर ही थे। शो शराबा होने से आसपास के पड़ोसियों ने बच्चों को बाहर निकाल आग बुझाने का प्रयास किया। पड़ोसियों के प्रयास के बाद पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पाया। शोर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आयी है।
बड़गांव सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास भी मौके पर पहुंचे। पंचायत की तरफ से इन परिवारों के लिए टिफिन सेंटर से सुबह शाम भोजन की व्यवस्था करवाई गई है। सरपंच संजय शर्मा ने बताया कि मानवता के नाते पीड़ित परिवारों को पंचायत की तरफ से आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
गैस की टंकी समय रहते बाहर निकाल ली, नहीं तो बड़ी जनहानी हो सकती थी
इस घटना के दौरान पड़ोसियों ने बड़ी हिम्मत दिखाई। एक व्यक्ति ने सुझबुझ दिखाते हुए एक झोपड़े के अंदर पड़ी गैस की टंकी को बाहर निकाल लिया। गैस की टंकी आग पकड़ लेती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गैस की टंकी आग पकड़ लेती तो बड़ी जनहानी भी हो सकती थी।

