Site iconSite icon AR Live News

वेब सीरिज “साजिश” जल्द ही हॉट-स्टार पर: मेवाड़ के देव मेनारिया इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखेंगे

web series saajish will launch soon on ott platform hotstar actor dev menaria is actor and producer of saajishweb series saajish will launch soon on ott platform hotstar actor dev menaria is actor and producer of saajish

क्राइम थ्रिलर वेबसीरीज में देव निभाएंगे मुख्य किरदार

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। क्राइम, रोमांच और रोमांस से भरपूर नई वेब सीरीज “साजिश – द कॉन्सप्रिरेसी” जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉट-स्टार पर दर्शकों को नजर आएगी। जहां इसकी कहानी रियल लाइफ पर आधारित है, वहीं वेब-सीरीज के हीरो मुख्य अभिनेता बॉलीवुड एक्टर मेवाड़ के देव मेनारिया इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे।

इसके डायरेक्टर हीरालाल खत्री हैं। इसे खुद देव मेनारिया ने करनाल एसएस पटनायक के साथ मिलकर प्रोड्यूज किया है।

डिजिटल मीडिया के प्लेफॉर्म के जरिए कैसे नयी पीढ़ी क्राइम की ओर बढ़ रही है और इस कारण से शासन और प्रशासन के सामने क्या चुनौतियां आ रही है, इस क्राइम को खत्म करने के लिए पुलिस क्या करती है, वेबसीरीज की कहानी इन्हीं सब पहलुओं के आस-पास घूमती है।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को आकर्षित कर चुकीं एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे पुलिस कमिश्नर और कांची सिंह क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाएंगी। बॉलीवुड के खलनायक रजा मुराद और शाहबाज खान वेबसीरीज में विलन में भूमिका में दिखाई देंगे, सह कलाकार मुश्ताक खान, नीरज भारद्वाज, श्रीराज नायर, रंजीत खन्ना, सुनील पांडे जैसे कई कलाकार काम कर रहे है।

Exit mobile version