नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा-2021 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। 685 कैंडीडेट्स ने परीक्षा पास कर ली है। खासबात है कि देश में सिविल सेवा परीक्षा 2021 पास करने वाले 685 प्रतिभागियों में टॉप थ्री में महिला शक्ति हैं।
सिविल सेवा परीक्षा 2021 में देश में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है, वहीं दूसरे पायदान पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे स्थान पर गामिनी सिंगला रही हैं। टॉप 10 कैंडीडेट्स में 5 महिलाएं हैं। परीक्षा पास करने वाले कैंडीडेट्स को रैंकिंग के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस, भारतीय विदेश सेवा, आईएफएस और आईपीएस अधिकारियों का चयन होगा।
सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉप 10
- पहला स्थान : श्रुति शर्मा
- दूसरा स्थान : अंकिता अग्रवाल
- तीसरा स्थान : गामिनी सिंगला
- चौथा स्थान : ऐश्वर्य वर्मा
- पांचवा स्थान : उत्कर्ष द्विवेदी
- छठा स्थान : यक्ष चौधरी
- सातवां स्थान : सम्यक एस जैन
- आठवां स्थान : इशिता राठी
- नौवां स्थान : प्रीतम कुमार
- दसवां स्थान : हरकीरत सिंह रंधावा

