Site iconSite icon AR Live News

इंतजार खत्म : मानसून ने केरल में किया प्रवेश

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए रविवार को सबसे अच्छी खबर आयी है। रविवार को मानसून ने केरल में प्रवेश कर लिया।

मौसम विभाग द्वारा रविवार दोपहर को जारी अपडेट के अनुसार आज  29 मई को मानसून केरल में प्रवेश कर गया है। सबसे बड़ी और सुकून वाली बात यह है कि इस वर्ष मानसून का आगमन औसत से 3 दिन पहले हुआ है। मानसून के केरल में प्रवेश करने से राजस्थान में भी समय रहते मानूसन और प्री मानसून की बारिश होने की उम्मीद बंधी है। 

फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राजस्थान  में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज होने से लू ( हीटवेव ) चलने की संभावना नहीं है। इससे आमजन को गर्मी से राहत मिलेगी। उदयपुर में पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल रही है।

कल भरतपुर संभाग में आ सकती हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान  में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालांकि भरतपुर संभाग के जिलों में 30 मई को छुटपुट स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में आगामी 3 दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

Exit mobile version