Site iconSite icon AR Live News

लद्दाख में सेना का वाहन 60 फीट नीचे श्योक नदी में गिरा : 7 जवानों की मौत

seven soldiers killed when army vehicles falls into shyok river in ladakhseven soldiers killed when army vehicles falls into shyok river in ladakh

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। लद्दाख में श्योक नदी के पास शुक्रवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से सात जवानों की मौत हो गई। सेना के अधिकारियों ने बताया कि 26 सैनिकों का एक दल परतापुर ट्रांजिट कैंप से लेह जिले के तुरतुक में अग्रिम स्थान की ओर जा रहा था। इस दौरान गाड़ी खाई में गिर गयी।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सेना की रेस्क्यू टीम पहुंची। मौके पर बचाव कार्य जारी है। सभी सैनिकों को परतापुर के फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे में 7 जवानों की मौत हो गयी है, वहीं अन्य जवानों को गंभीर चोटें आयी हैं, जिनका उपचार चल रहा है। गंभीर घायलों को एयर एंबुलेंस के जरिए पश्चिमी कमान में भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version