Site iconSite icon AR Live News

हाइवे पर साइनेज नहीं होने से भटकते है एयरपोर्ट जाने वाले यात्री

डायरेक्टर ने बैठक में कलेक्टर को बतायी समस्या

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक से जुड़ी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर और एयरपोर्ट अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई।
एयरपोर्ट निदेशक नंदिता भट्ट ने कलेक्टर को बताया कि सिक्स लेन निर्माण के दौरान जरूरत अनुसार साइनेज(दिशा सूचक बोर्ड) नहीं लगाए गए। इस कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए नाम पर भटकना पड़ता है। कलेक्टर ताराचंद मीणा ने एनएचएआई से फोन पर संपर्क कर जरूरत अनुसार साइनेज लगवाने के निर्देश दिए।

एयरपोर्ट से उदयपुर शहर तक नियमित बस सेवा शुरू हो

एयरपोर्ट निदेशक ने एयरपोर्ट से उदयपुर शहर तक नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग भी की इस पर भी कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। निदेशक ने 300 मीटर लंबी कच्ची और खुली नहर, हाई टेंशन पोल्स शिफ्ट करने, एयरपोर्ट के आसपास माइनिंग, जल भराव जैसी समस्याएं भी कलेक्टर को बतायी। बैठक में एयरपोर्ट के जीएम एटीसी एके वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Exit mobile version