Site iconSite icon AR Live News

आंख में मिर्ची डालकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से 3 लाख रूपए से भरा बैग लूट ले गए बदमाश

mokshi make your home better with our best appliancesmokshi make your home better with our best appliances

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के सलूंबर थाना क्षेत्र के ईसरवास में शुक्रवार दोपहर बाइक पर आए दो बदमाश पेट्रोल पंप कर्मचारी की आंख में मिर्ची डालकर उससे 3 लाख रूपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। कर्मचारी हिम्मत सिंह यह राशि जमा करवाने के लिए पेट्रोल पंप से बैंक जा रहा था।

लूट की सूचना पर सलूंबर थानाधिकारी हनुवंत सिंह सोढ़ा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पेट्रोल पंप से लेकर संभावित सभी स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों के बारे में कहीं से कोई सुराग मिल सके।

पुलिस ने बताया कि हिम्मत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह सलूंबर के ईसरवास पेट्रोल पंप पर काम करता है। शुक्रवार दोपहर वह पेट्रोल पंप के कलेक्शन के करीब 3 लाख रूपए लेकर बाइक से बैंक के लिए निकला था। रूपए बैग में रखे हुए थे।

हिम्मत सिंह पेट्रोल पंप से करीब 2 से 3 किलोमीटर दूर ही आया होगा कि रास्ते में सुनसान जगह पर बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे रोका, हिम्मत सिंह ने जैसे ही बाइक रोकी, बदमाशों ने उसके आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और रूपयों से भरा बैग उससे छीन कर फरार हो गए। हिम्मत सिंह ने बमुश्किल इसकी सूचना पेट्रोल पंप पर दी और पुलिस मौके पर पहुंची।

Exit mobile version